बंधन का एहसास ही नहीं
यूँ हुआ है असर
लड़खड़ा गए तो क्या
थक गए हैं संभल संभलकर
बाहें हो किसी और की
पर हिचक है किसी साथ की
आँखें सूखी और गीले हैं होठ
बात करते हैं आंखों में डूब जाने की
कितनी शिद्दत के बाद कल फिर होगी रात
ख़ास तो कोई बात नही, पर शायद हो कोई बात
कदम बढ़ा लूँ तो तर जाऊँ मैं
और फिर से हो एक आगाज़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment