क्यूँ झांके और चले गए
दरवाजा तो खुला था
दस्तक तो की भी नही
पर आहट वो कर गए
खटखटाहट कहीं और हुई
पर परछाईं क्यूँ दिखाई दी
नज़रों का धोका है
या फिर शायद, आंखों में बस गए
चाहत तो कभी न थी
पर ये किसका इंतज़ार है
ये हवा का झोंका ही है
जिसको मुझसे प्यार है
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment