तालीम मिली है मुझे
बस यूँ हीं मुस्कुराने की
क्यूँ ढूँढ रहे हैं आप
सिलवटे इन आंखों में
परदा उठता है गिरता है
गूँज भी नहीं इन कानों में
क्यूँ तारीफ करते हैं आप
इन गालिब के शब्दों में
वादा करिए खुदसे न इतना
की कोशिशें भूल जाए आप
ठिकाना बदल के तो देखिये ज़रा
शायद खुदा मिल जाए यूँ हीं राहों में
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment